पूर्व मंत्री के घर मिली गैर लाइसेंसी रिवाल्वर
सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और टिर्की सहित तीन पूर्व मंत्रियों के आवास पर भ्रष्टाचार के मामले में छापेमारी की गई।
पुलिस के मुताबिक रांची के निकट बनहौरा गांव में टिर्की के आवास की तलाशी के दौरान रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात टिर्की के खिलाफ सुखदेव नगर थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
उधर, टिर्की ने हथियारों की बरामदगी की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, "मैं नहीं जानता कि ये हथियार कहां से आए। जब मुझे सरकारी सुरक्षा मिली हुई है तो मैं अनाधिकृत हथियार क्यों रखूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications