टोकरी भर बालू के लिए पीट-पीटकर हत्या
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अवधेश नारायण सिंह ने शनिवार को बताया कि सैदपुर गांव निवासी प्रकाश कुमार द्वारा खिजरसराय थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार को गांव के ही भजन कुमार तथा उसके पुत्र गिरेन्द्र ने मिलकर उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
उन्होंने बताया कि राजेन्द्र का सिर्फ इतना कसूर था कि बिना पूछे ही उन्होंने भजन कुमार के बालू के ढेर से एक टोकरी बालू उठा ली थी। इसी पर दोनों आरोपियों ने राजेन्द्र की जमकर पिटायी कर दी। उन्हें गंभीर हालत में खिजरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई।
सिंह के मुताबिक घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications