इंजीनियर हत्या में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इंजीनियर हत्याकांड के सभी 11 आरोपियों में इकलौता होशियार सिंह फरार था। सिंह को शनिवार सुबह औरैया में गिरफ्तार किया गया। कुमार ने कहा कि आरोपी सिंह को औरैया की स्थानीय अदालत में पेश किया जायगा और उसी के आदेश पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सिंह को पहले ही नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है।
आरोपी विधायक का करीबी है इंस्पेक्टर
हत्याकांड के समय सिंह जिले के दिबियापुर थाने में निरीक्षक के पद पर तैनात था। उसे बसपा विधायक तिवारी का करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि दिबियापुर में उनकी तैनाती विधायक ने ही करवाई थी। पुलिस के मुताबिक गुप्ता को पीटकर अधमरा करने के बाद विधायक ने उन्हें दिबियापुर थाने छोड़ दिया था, जहां पर निरीक्षक सिंह ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दो घंटे तक थाने में ही रखा था। बाद में जब उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग में इंजीनियर गुप्ता की 23 दिसंबर 2008 को बसपा विधायक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अतिथि गृह में कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। कहा जाता है कि गुप्ता ने मायावती के जन्मदिन पर कथित चंदा उगाही की रकम देने से इंकार किया था।
गत 12 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने इस हत्याकांड का मुकदमा औरैया जिला न्यायालय से लखनऊ जिला न्यायालय स्थानांतरित करने का आदेश देते हुए कहा था कि मामले की सुनवाई छह महीने के अंदर पूरी की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications