उड़ीसा विधानसभा में घुसा सांप पकड़ा गया
सांप पकड़ने के विशेषज्ञ सुवेंदु मलिक ने कहा, "सांप एक कुर्सी के नीचे कुंडली मार कर बैठा हुआ था। विधानसभा की बैठक समाप्त होने के बाद एक कर्मचारी ने उसे देखा और उसने अलार्म बजा दिया।"
ज्ञात हो कि एक कर्मचारी द्वारा विधानसभा के अंदर सांप देखे जाने के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार को स्थगित कर देनी पड़ी थी।
सुरक्षा अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी और सपेरे दिन भर सांप की तलाश करते रहे।
सदन की कार्यवाही शुक्रवार को एक चिकित्सक और सपेरे की उपस्थित में शुरू हो पाई। सर्प विष निरोधक और अन्य दवाओं को सदन की कार्यवाही के दौरान तैयार रखा गया था।
विधायकों से भी चप्पलों के बदले जूते पहन कर आने के लिए कहा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications