बाघ संरक्षण पर विश्वस्तरीय सम्मेलन रणथंभौर में होगा
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री शनिवार को सरिस्का में टाइगर रिजर्व क्षेत्र के निदेशकों के दो दिवसीय अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष अक्टूबर व नवम्बर माह में आयोजित होने वाले विश्वस्तरीय सम्मेलन में दुनिया भर के 200 से अधिक वन्य जीव विशेषज्ञ व अधिकारी शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में टाइगर के पुनर्वास व संरक्षण सहित अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications