हिमाचल में किसान-बागवान समृद्घि योजना से बदलाव की उम्मीद
कृषि सचिव राम सुभग सिंह ने बताया कि पं़ दीनदयाल किसान-बागवान समृद्घि योजना के तहत प्रदेश में पॉलीहाउस निर्मित किए जा रहे हैं जिसके लिए किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान किया गया है। प्रतिकूल मौसम के कारण प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में किसानों के लिए पूरे वर्ष सब्जी उत्पादन कर पाना संभव नहीं था लेकिन इस योजना के लागू हो जाने से किसान सब्जी के साथ-साथ अन्य नकदी फसलों का उत्पादन पूरे साल कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तायुक्त नकदी फसलों के उत्पादन के साथ-साथ उत्पादकता बढ़ाना है। पॉलीहाउस के जरिये वांछित तापमान को नियंत्रित किया जा सकता है ताकि पूरे वर्ष सब्जी उत्पादन किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications