वेदपाल की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

जींद के पुलिस उपायुक्त मोहम्मद शाइन ने आईएएनएस से कहा, "वेदपाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और उसके तीन पड़ोसियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हमें इस मामले में चार-पांच और लोगों के शामिल होने का संदेह है जिनकी तलाश की जा रही है। उम्मीद है रविवार तक उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "लड़की के गांव में पर्याप्त संख्या पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लड़की पर हमले की आशंका के मद्देनजर उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।"

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में वेदपाल का ससुर धनराज सिंह, मेवा सिंह, शमशेर सिंह और महेंदर सिंह शामिल हैं।

दरअसल, यह घटना जींद में नरवाना कस्बे के निकट के सिंहवाल गांव की है। 21 वर्षीय युवक वेदपाल अपनी पत्नी सोनिया को विदा कराने बुधवार रात इस गांव में पहुंचा था और तभी उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में लड़की के परिजनों और गांव के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार को मामला दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि वेदपाल के साथ कम से कम 15 पुलिसकर्मी और अदालत का एक अधिकारी भी था। गांव वालों ने घेरकर उसकी पिटाई की। इस दौरान पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां से भाग निकले।

गांव वालों ने वेदपाल के शव को बुधवार देर रात तक किसी को भी ले जाने नहीं दिया और उसे वहीं गांव के चौराहे पर रख दिया। उल्लेखनीय है कि यह गांव जाट बहुल है।

वेदपाल ने इसी वर्ष मार्च में सोनिया (18) से विवाह किया था। उनकी शादी का सोनिया के घर वालों और ग्रामीणों ने यह कहते हुए विरोध किया कि दोनों समान गोत्र के हैं और ऐसे में वे भाई-बहन होंगे।

गौरतलब है कि हरियाणा में गोत्र और परिवार के कथित सम्मान के नाम पर इस तरह की हत्याएं पहले भी होती रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+