अमेरिका ने दी फिलीस्तीन को 20 करोड़ डॉलर की सहायता
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका ने फिलीस्तीनी सरकार को गंभीर बजट घाटे से निपटने के लिए 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी है। यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने शुक्रवार को की।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार यह धनराशि उस 90 करोड़ डॉलर की सहायता राशि का हिस्सा है जिसे देने की घोषणा इस साल अरब शिखर बैठक में क्लिंटन ने की थीं। उनका कहना है कि क्षेत्र में फिलीस्तीनियों और इजरायलियों के बीच शांति बहाली के लिए आर्थिक विकास जरूरी है।
क्लिंटन ने कहा, "हमें उम्मीद है कि इस समर्थन से ऐसे हालात पैदा होंगे जिसमें फिलीस्तीन राष्ट्र को मूर्त रूप प्रदान किया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि फिलीस्तीनी प्रशासन शांति बहाली में विश्वसनीय सहयोगी रहा है।
फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री सलीम फय्याद ने इस नई सहायता का स्वागत करते हुए कहा है कि यह सहायता सही मौके पर मिली है। उन्होंने कहा कि इससे गाजा और पश्मिची तट के हमारे लोगों को सेवाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता में वृद्धि होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications