सीबीआई की अभद्र भाषा को पीएमओ ने गंभीरता से लिया है : वृंदा करात
करात ने गुरुवार को प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में कहा था, "सिस्टर अभया की हत्या के मामले में एक आरोपी सिस्टर सेफी के खिलाफ सीबीआई की ओर से तैयार आरोप पत्र में अश्लील, अभद्र व भ्रष्ट भाषा का इस्तेमाल किया गया है।"
उन्होंने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि सभी जांच एजेंसियों को हिदायत दी जाए कि वे महिलाओं की मर्यादा का ख्याल रखें। उसके बाद मैंने इस मामले में पीएमओ में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वे इस मामले को देख रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications