कांटीनेंटल एयरलाइंस के खिलाफ एफआईआर नहीं : पुलिस
संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्येंद्र गर्ग ने आईएएनएस से कहा, "हमने इस मामले में एक शिकायत जरूर दर्ज की है लेकिन अभी तक इस शिकायत को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"
ज्ञात हो कि कलाम की तलाशी से भारतीय कानून का उल्लंघन हुआ था और उसे लेकर संसद में काफी शोरशराबा मचा था।
सरकार की ओर से इसके पहले कहा गया था कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की ओर से दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थित पुलिस थाने में कांटीनेंटल एयरलाइंस के कर्मचारियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराया गया है।
पुलिस अधिकारी ने कहा है, "पुलिस इस मामले से निपटने के विकल्प तलाश रही है। अभी तक इससे संबंधित कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications