सरबजीत को फांसी से बचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान
सरबजीत की बेटी स्वप्नदीप ने यहां संवाददाताओं से कहा, "अपने पिता को फांसी के फंदे से बचाने के लिए लोगों का समर्थन हासिल करने हेतु हमने शिमला में एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।"
स्वप्नदीप ने कहा, "मेरे पिता बेगुनाह हैं और वह शराब के नशे में पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। इस दया याचिका पर लाखों लोगों के हस्ताक्षर करा लेने के बाद इसे पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पास भेजा जाएगा।"
ग्लोबल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने कहा, "हमने पाकिस्तानी राष्ट्रपति, संयुक्त राष्ट्र और एमनेस्टी इंटरनेशनल के अध्यक्ष को पहले भी याचिकाएं भेजी हैं।"
ज्ञात हो कि पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय ने 24 जून को मामले की सुनवाई के दौरान सरबजीत के वकील के अदालत में उपस्थित न हो पाने के कारण उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications