निर्णय लेने में मनुष्य से ज्यादा अक्लमंद होती हैं चीटियां !
स्टीफन प्राट और सुसन एडवर्ड्स ने अपने अध्ययन में पाया है कि मानव और पशु चुनौतीपूर्ण स्थितियां सामने आने पर कभी-कभी मूर्खतापूर्ण फैसले कर बैठते हैं। लेकिन चीटियों में ऐसा नहीं होता।
प्राट और एडवर्ड्स अरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड साइंसेज के स्कूल ऑफ लाइव साइंसेज में प्राध्यापक हैं।
उनके भीतर इस शोध के प्रति जिज्ञासा चीटियों में आवास चयन की प्रक्रिया के परीक्षण के दौरान पैदा हुई। चीटियों के ये आवास छोटे-छोटे छिद्रों में स्थित होते हैं।
शोधकर्ताओं ने पाया कि चीटियों में सामूहिक निर्णय के दौरान निजी विकल्पों का अभाव ज्यादा सटीक परिणामों में बदल जाता है।
इन निष्कर्षो को प्रोसिडिंग्स ऑफ रॉयल सोसायटी : बायोलॉजिकल साइंसेज के जुलाई संस्करण में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications