इंजीनियर हत्याकांड में आरोपी थाना प्रभारी गिरफ्तार (लीड-1)
जिले के अपर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हमें शनिवार को जिला न्यायालय से सिंह की पुलिस रिमांड नहीं मिल पाई। मामले पर 27 जुलाई को सुनवाई होनी है। तब तक होशियार सिंह न्यायिक हिरासत में रहेगा।
उन्होंने कहा कि हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं, जो इशारा करते हैं कि होशियार सिंह इंजीनियर हत्याकांड में शामिल था। 27 जुलाई को हम अदालत के सामने उसे पुलिस रिमांड पर लेने के कोशशि करेंगे।
राजेंद्र कुमार ने बताया कि इंजीनियर हत्याकांड के सभी 11 आरोपियों में से होशियार सिंह अब तक फरार था। सिंह को शनिवार सुबह आवास विकास नगर इलाके में गिरफ्तार किया गया। उसे नौकरी से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। हत्याकांड के समय सिंह जिले के दिबियापुर थाने में निरीक्षक के पद पर तैनात था। उसे बसपा विधायक तिवारी का करीबी माना जाता है। कहा जाता है कि दिबियापुर में उनकी तैनाती विधायक ने ही करवाई थी।
पुलिस के मुताबिक गुप्ता को पीटकर अधमरा करने के बाद विधायक ने उन्हें दिबियापुर थाने छोड़ दिया था, जहां पर निरीक्षक सिंह ने उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय दो घंटे तक थाने में ही रखा था। बाद में जब उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
उत्तर प्रदेश लोकनिर्माण विभाग में इंजीनियर गुप्ता की 23 दिसंबर 2008 को बसपा विधायक तिवारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सरकारी अतिथि गृह में कथित तौर पर पीटकर मार डाला था। कहा जाता है कि गुप्ता ने मायावती के जन्मदिन पर कथित चंदा उगाही की रकम देने से इंकार किया था।
गत 12 मई को इलाहाबाद उच्च न्यायलय ने इस हत्याकांड का मुकदमा औरैया जिला न्यायालय से लखनऊ जिला न्यायालय स्थानांतरित करने का आदेश देते हुए कहा था कि मामले की सुनवाई छह महीने के अंदर पूरी की जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications