रवांडा के एक सैन्य अधिकारी होंगे दारफूर शांति मिशन के प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र, 25 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र संघ और अफ्रीकी संघ ने रवांडा के सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल पैट्रिक निमवुम्बा को दारफूर के शांति मिशन का प्रमुख नामांकित किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने बताया कि निमवुम्बा (42) आगामी एक सितंबर से मिशन के प्रमुख का पद संभालेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने सुरक्षा परिषद को इस नई नियुक्ति के बारे में अवगत करा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications