पश्चिम बंगाल में अपने संयंत्र को फिर बंद कर सकती है डनलप
डनलप के चेयरमैन पवन कुमार रूइया ने कहा, "बिजली की दिक्कत उत्पादन को बाधित कर रही है। उत्पादन जारी रखा जाए या नहीं, इस बारे में अगले 15 दिनों के भीतर फैसला ले लिया जाएगा।"
पश्चिम बंगाल राज्य बिजली विकास निगम ने कंपनी पर 15.5 करोड़ रुपये बकाया होने के कारण संयंत्र की बिजली आपूर्ति काट दी थी। डनलप का कहना है कि यह बिल संयंत्र में जब उत्पादन ठप था, उस वक्त का है।
आर्थिक मंदी के कारण हुगली जिले के साहगंज संयंत्र में कंपनी ने पिछले वर्ष नवंबर में उत्पादन स्थगित कर दिया था। कंपनी ने मार्च में उत्पादन शुरू करने की कोशिश की लेकिन बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण संयंत्र बंद पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications