तिब्बत में दर्ज किया गया 58 वर्षो का सर्वोच्च तापमान
ल्हासा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तिब्बत में शुक्रवार को अधिकतम तापमान रिकार्ड 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 58 वर्षो में यहां का यह सर्वोच्च तापमान है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गुरुवार को यहां का तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले तापमान का यह स्तर 15 जून, 1998 को दर्ज किया गया था।
ल्हासा मौसम विज्ञान ब्यूरो के वरिष्ठ अभियंता लियू यिजून ने कहा कि तिब्बत के कुछ हिस्सों में असामन्य मौासत देखा जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications