पापुआ न्यू गुयाना में भूकंप के झटके
कैनबरा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। पापुआ न्यू गुयाना के बौगेनविल प्रायद्वीप में शनिवार सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इसमें जानमाल के नुकसान कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 11.42 बजे महसूस किए गए।
पापुआ न्यू गुयाना के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के एक प्रवक्ता ने कहा, "अभी हमें किसी भी तरह की क्षति की कोई खबर नहीं मिली है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications