संभावित सूखे से निपटने के लिए आपात योजना तैयार : मुखर्जी
शनिवार को यहां आयोजित एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "सूखे के संकेत मिल चुके हैं। लेकिन मैं आप सभी को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारे पास इस परिस्थिति से निपटने के लिए आपात योजना तैयार है।"
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती देश को विकास के पथ पर वापस ले जाने की है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल मानसून में 25 प्रतिशत की कमी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications