जेलाया ने फिर की स्वदेश वापसी की कोशिश
तेगुसिगाल्पा, 25 जुलाई (आईएएनएस)। होंडुरास के अपदस्थ राष्ट्रपति मैनुअल जेलाया ने शुक्रवार को एक बार फिर स्वदेश वापसी का प्रयास किया लेकिन उन्हें प्रवेश के तत्काल बाद ही देश की सीमा से बाहर भेज दिया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जेलाया ने निकारागुआ की सीमा के जरिए होंडुरास में घुसे थे। सीमा पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और पत्रकार भी मौजूद थे। वह सीमा के अंदर आए लेकिन मौूजदा सरकार की सख्ती की वजह से उन्हें वापस जाना पड़ा।
स्वदेश वापसी की उनकी यह दूसरी कोशिश थी। इससे पहले पांच जुलाई को उनके विमान को हवाई अड्डे पर उतरने ही नहीं दिया गया था।
गौरतलब है कि विगत 28 जून को होंडुरास में हुए तख्तापलट के बाद जेलाया को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications