आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभ्यास आयोजित करेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसिया सोमवार से चार अन्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ एक बड़े अभ्यास का आयोजन करेंगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस अभ्यास में अमेरिका के अलावा ब्राजील, कनाडा, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के सुरक्षा अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
संघीय आपात प्रबंधन एजेंसी ने एक बयान जारी कहा, "यह अमेरिका की ओर से आयोजित होने वाला पहला ऐसा अभ्यास होगा जिसका केंद्रबिंदु मुख्य रूप से आतंकवाद को रोकना और सुरक्षा है।"
अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री जेनेट नापोलिटानो ने कहा, "दुनिया भर में अपने सहयोगी देशों के साथ समन्वय आतंकवाद से मुकाबले के लिए बहुत जरूरी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications