बलात्कार पीड़ितों की शिकायतें दूर करने की अपील

अधिवक्ताओं, गैरसरकारी संगठनों, एनसीडब्ल्यू और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के सदस्यों ने यौन अपराधों के साथ ज्यादा संवेदनशीलता से निपटने के लिए कुछ महीने पहले दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा पारित दिशानिर्देशों पर चर्चा के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन किया था।

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष गिरिजा व्यास ने कहा कि यौन शोषण की शिकार महिलाओं और बच्चों के प्रति देश में संवेदनशीलता का अभाव है।

व्यास ने कहा, "समाज को बलात्कार पीड़ितों की देखभाल करने की जरूरत है। मैं महसूस करती हूं कि इस मामले में सरकार को ज्यादा संवेदनशील होना चाहिए। हमने मुंबई, मध्य प्रदेश में कई ऐसे मामलों को देखा है और पटना में बिल्कुल हाल में घटी घटना को भी देखा। ये घटनाएं बताती हैं कि समाज और पुलिस के लोग पीड़ितों के प्रति कितना संवेदनहीन हैं। इसके लिए जागरूकता लाने और लोगों के दिमाग को बदलने की जरूरत है।"

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा, "यौन अपराधों के साथ निपटने में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। इधर बलात्कार और छेड़खानी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और हमें यह सुनिश्चित कराने की जरूरत है कि पीड़ितों को सही तरीके से सांत्वना दिया जाए और ऐसे मामलों के साथ निपटने के लिए पुलिस को भी संवेदनशील बनाया जाए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+