अफगानिस्तान में और सैनिक तैनात करेगा ब्रिटेन
लदंन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटिश सरकार अफगानिस्तान में तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ जारी लड़ाई के लिए अपने 125 और सैनिकों को तैनाती करेगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ब्रिटिश रक्षा मंत्री बॉब एंसवर्थ ने शुक्रवार को कहा कि 125 सैनिकों की तैनाती अफगानिस्तान में की जाएगी ताकि वहां अगस्त में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले सुरक्षा को और पुख्ता किया जा सके।
गौरतलब है कि वर्ष 2001 से अफगानिस्तान में तैनाती के बाद से सिर्फ इस महीने में सबसे ज्यादा 19 ब्रिटिश सैनिक मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications