बढ़ती कीमतों के खिलाफ वामदलों ने दी आंदोलन की चेतावनी
वामदलों के शीर्ष नेताओं ने एक साझा बयान में सरकार से पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में की गई मूल्य वृद्धि को वापस लेने और खाने-पीने से जुड़ी सभी वस्तुओं में वायदा व्यापार रोकने का आग्रह किया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव प्रकाश करात, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव ए.बी.बर्धन, फारवर्ड ब्लाक के देबब्रत मजूमदार और आरएसपी के टी.जे.चंद्रचूड़न के हस्ताक्षर से जारी बयान में कहा गया है, "आवश्यक वस्तुओं खासकर खाद्य पदार्थो की कीमतें इतनी अधिक बढ़ गईं हैं कि वे आम लोगों के लिए असहनीय होती जा रहीं हैं।"
बयान के अनुसार दाल की कीमतें 80 से 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गईं हैं। आम आदमी इसे किसी भी कीमत पर नहीं झेल सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications