म.प्र. सरकार को 'सद्बुद्धि' देने के लिए हड़ताली चिकित्सकों ने यज्ञ किया (लीड-1)

हड़ताली चिकित्सक शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर चुके हैं और उन्होंने शनिवार को भोपाल में चल रहे धरना स्थल के करीब सद्बुद्धि महायज्ञ किया।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्णकांत प्रजापति ने आईएएनएस को बताया कि इस यज्ञ में 200 हड़ताली चिकित्सकों ने आहूति दी है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वह प्रदेश सरकार को उनकी मांगें पूरी करने और मरीजों के हित में फैसला लेने की सद्बुद्धि दे।

प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों के जूनियर चिकित्सक स्टाइपंड बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर पिछले छह दिन से हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल ने चिकित्सा महाविद्यालयों की स्वास्थ्य सेवाएं बिगाड़ कर रख दी हैं। एक तरफ हड़ताली अपनी मांगें पूरा कराने की बात पर अड़े हुए हैं तो सरकार हड़ताल खत्म करने के बाद मांगों पर विचार करने पर अड़ी है।

दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े होने के कारण शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही थी। इस हड़ताल का नतीजा और लाभ चाहे जिसको हो, मगर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मरीज पिस रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+