अफगानिस्तान में 10 आतंकवादी ढेर
काबुल, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 10 आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दक्षिणी अफगानिस्तान के घांजी प्रांत में हुई।
प्रांतीय पुलिस के प्रमुख खयालबाज शिरोजई ने बताया, "हमारे जवानों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार को गिलान जिले में मुठभेड़ हुई जिसमें 10 आतंकवादी ढेर कर दिए गए। पुलिस का कोई भी जवान हताहत नहीं हुआ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications