मजदूरों की हड़ताल से हुंडई के संयंत्र में उत्पादन प्रभावित

हुंडई मोटर इंडिया कर्मचारी संघ के करीब 1000 मजूदरों ने गुरुवार शाम को काम बंद कर दिया। ये मजदूर प्रबंधन और मजदूर समिति की बीच किए गए वेतन समझौते का विरोध कर रहे हैं।

हुंडई मोटर्स के कारपोरेट कम्युनिकेशंस के प्रमुख राजीव मित्रा ने कहा कि संयंत्र में काम चल रहा है, लेकिन उत्पादन में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है।

मित्रा ने आईएएनएस से कहा, "उत्पादन अब भी जारी है और एक संयंत्र में केवल 20 फीसदी उत्पादन प्रभावित हुआ है। नए संयंत्र में प्रतिदिन करीब 900 कारों का उत्पादन जारी है।"

शहर के नजदीक इरुं गाटुकोटैई में स्थित दोनों संयंत्रों में प्रतिदिन करीब 2000 कारों का उत्पादन होता है।

संघ के नेताओं का कहना है कि प्रबंधन द्वारा निर्मित मजदूर समिति संयंत्र के मजदूरों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है और समिति के साथ किया गया समझौता श्रम आयुक्त के निर्देशों के खिलाफ है।

मजदूर संघ के उपाध्यक्ष के. थंगापंडियन ने कहा, "प्रबंधन ने श्रम आयुक्त के निर्देशों का उल्लंघन किया है, जिसमें कहा गया था कि मजदूर समिति के साथ मजदूरी को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+