नॉर्टेल के खरीददार की घोषणा अगले सप्ताह
नॉर्टेल ने संकट से उबरने के लिए अपनी अगली पीढ़ी के वायरलेस सहित अपने कारोबार के कुछ अन्य इकाइयों को बेचने का फैसला किया है।
वायरलेस कारोबार को खरीदने के लिए शुक्रवार को न्यूयार्क में दुनिया की तीन अग्रणी दूरसंचार कंपनियों ने बोलियां लगाई। ये कंपनियां हैं नोकिया सीमेंस नेटवर्कस, अमेरिका की निजी कंपनी मैटलिनपैटर्सन और स्वीडन की एरिक्सन।
नोकिया ने 65 करोड़ डॉलर, अमेरिकी कंपनी ने 72.5 करोड़ डॉलर और एरिक्सन ने सबसे ज्यादा 73 करोड़ डॉलर की शुरुआती पेशकश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications