ईरान ने इजरायल को चेतावनी दी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जनरल मुहम्मद अली जाफरी ने कहा, "ईरान पर हमले की स्थिति में, इजरायल को हमारी मिसाइलों की क्षमता को याद रखना चाहिए और पूरा इजरायल हमारी मिसाइलों की जद में है।"
ईरान की मध्यम दूरी की मिसाइलों की क्षमता 2,000 किलोमीटर है और यहूदी राष्ट्र के हर हिस्से में हमला करने में सक्षम है।
पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि इजरायल के परमाणु ठिकानों पर ईरान हमला करेगा या नहीं, जनरल ने कोई स्पष्ट उत्तर न देते हुए कहा कि ईरान किसी भी हमले का निर्णायक और कड़ा जवाब देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications