Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अश्वेत की गिरफ्तारी पर उठे विवाद को शांत करने में जुटे ओबामा

वाशिंगटन, 25 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिछले सप्ताह मैसाचुसेट्स में एक प्रसिद्ध अश्वेत प्राध्यापक की विवादास्पद गिरफ्तारी पर उठे तूफान को शुक्रवार को अपनी टिप्पणी से शांत करने का प्रयास किया।

ओबामा ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पुलिस ने हावर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हेनरी लुइस गेट्स को गिरफ्तार करने में मूखर्तापूर्ण ढंग से काम किया। अब राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्हें अपने शब्दों के चयन में अधिक सतर्क रहना चाहिए।

एक पड़ोसी के घर के सामने प्रार्थना करते समय गेट्स को पुलिस ने गलतफहमी के कारण गिरफ्तार किया था। पड़ोसी ने उन्हें एक चोर समझकर पुलिस को फोन किया था।

कैंब्रिज पुलिस स्टेशन के सार्जेट जेम्स क्रोली के पहचान पत्र दिखाने को कहने पर गेट्स क्रोधित हो गए और नस्लीय भेदभाव से प्रेरित होकर काम करने का आरोप लगाया। गेट्स को उच्छृंखल आचरण करने के अरोप में गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में ये आरोप वापस ले लिए गए।

ओबामा ने बाद में पुलिस सार्जेट क्रोली और प्रोफेसर गेट्स से बात की और उन्हें व्हाइट हाउस में आने के लिए आमंत्रित किया।

ओबामा ने अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी और दोहराया कि उनका शब्द चयन दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अत्यधिक सक्रियता दिखाई और शायद गेट्स ने भी अपने व्यवहार में अति की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+