मनसे के 4 कार्यकर्ता बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रदीप सूर्यवंशी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए गणेश गटकर, नरेन्द्र सोलंकी, गणेश काले और उमेश बोरादे को अंधेरी की अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
प्रदीप ने कहा कि गत रविवार को लगभग दो बजे मनसे के चारों कार्यकर्ताओं ने नाबालिग का अपहरण कर लिया, जिसके बाद कथित तौर पर चारों ने उसके साथ एक उद्यान में सुरक्षा गार्ड के लिए बनाए गए केबिन में बलात्कार किया।
पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई।
मनसे के उपाध्यक्ष वी. सारस्वत ने इस मामले पर आईएनएस से कहा, "यह पार्टी की छवि खराब करने की साजिश है। हालांकि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और अगर आरोपी पार्टी कार्यकर्ता हुए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications