टाटा कम्युनिकेशंस के शुद्ध मुनाफे में 67 फीसदी की कमी
कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस दौरान केवल राजस्व में 3.2 फीसदी की गिरावट आई और यह 871 करोड़ रुपये से गिरकर 843 करोड़ रुपये हो गया।
यद्यपि, कंपनी का संचालन लाभ 10 फीसदी बढ़कर 218 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 199 करोड़ रुपये था।
टाटा कम्युनिकेशंस ने बीती तिमाही के दौरान कई नए साझेदारों और नई सेवाओं की घोषणा की थी। उसने वैश्विक सेवा उपलब्ध कराने के लिए कतर टेलीकॉम और रूस में आरटीकॉम के साथ साझेदारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications