मैसूर में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के आरोप में मुथालिक हिरासत में
मैसूर के पुलिस आयुक्त सुनील अग्रवाल ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "हमने मुथालिक को एक धार्मिक स्कूल के पास सुअर का मांस फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मैसूर में उस घटना के बाद दो जुलाई को सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसमें तीन लोग मारे गए थे।"
मैसूर के उदयगिरि उपनगर में हुई छूरेबाजी की घटना में घायल हुए जुबैउल्लाह (15), यासिर (35) और तिरुपति (40) की मौत हो गई थी।
अग्रवाल ने कहा, "मुथालिक को उत्तर कर्नाटक के बेलगाम से शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें मैसूर लाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications