भारत-पाक संयुक्त वक्तव्य पर उपयुक्त जवाब संसद में दिया जाएगा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने संसद में बयान दिया है और संसद फिर से इस मसले पर चर्चा करने जा रही है। मैं स्पष्टीकरण दूंगा।" प्रधानमंत्री ने यह बात आतंकवाद को समग्र वार्ता से अलग करने संबंधी भारत-पाक साझा वक्तव्य के बारे में विपक्ष के हमलों के संबंध में पूछने पर कही।
उल्लेखनीय है मिस्र के शर्म अल-शेख में जारी इस साझा वक्तव्य में पहली बार बलूचिस्तान का उल्लेख किया गया है।
प्रधानमंत्री ने शनिवार को इस बारे में ज्यादा कुछ कहने से यह कहकर इंकार कर दिया, "संसद में बहस लंबित होने की वजह से इस मसले पर किसी विशिष्ट प्रश्न का उत्तर देना उचित नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "हमारे पास सभी उपयुक्त उत्तर मौजूद है।"
प्रधानमंत्री ने सरकार और कांग्रेस पार्टी में मतभेद संबंधी खबरों को 'मीडिया की उपज' करार देते हुए खारिज कर दिया।
सिंह यहां राष्ट्रपति भवन में 'द बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन' को शांति, निरस्त्रीकरण और विकास के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने यह पुरस्कार माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने प्रदान किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications