छत्तीसगढ़ में जूनियर चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त
छत्तीसगढ़ में जूनियर चिकित्सक 16 जुलाई को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। जूनियर चिकित्सक एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पेंद्र नाइक और उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सैद्धांतिक रजामंदी जाहिर की।
नाइक ने संवाददाताओं को बताया कि रमन सिंह से मुलाकात के बाद वह खुश हैं और मुख्यमंत्री तीन मूल मांगों-भत्ते में वृद्धि, परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीटों में वृद्धि और चिकित्सा संरक्षण कानून को लागू करने के लिए आमतौर पर सहमत हैं।
चिकित्सकों के वापस लौटने से अस्पताल में भर्ती 650 मरीजों को राहत मिली है, इनमें से अधिकांश गरीब परिवारों से हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications