श्रीलंका से भारतीय कैदियों को स्वदेश लाएगी सरकार
रवि ने कोच्चि से आईएएनएस को फोन पर बताया, "मैंने कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग से इस मामले में आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा है।"
श्रीलंकाई जेलों में बंद भारतीय कैदियों ने आरोप लगाया है कि भारतीय अधिकारी उनकी रिहाई की याचिकाओं के प्रति गूंगे-बहरे हो गए हैं।
कैदियों के एक प्रवक्ता ने इसके पहले आईएएनएस से कहा था कि कुछ कैदी जेल में 16 वर्ष बिता चुके हैं,लेकिन भारतीय अधिकारी उनकी रिहाई के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने दावा किया है कि श्रीलंका में 43 भारतीय कैदी हैं। उनमें से 28 कैदी वेल्लिकादे जेल में, 10 नगोम्बो जेल में और पांच अनुराधापुरा जेल में बंद हैं।
प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से कहा गया है कि सजायाफ्ता कैदियों के हस्तांतरण के एक समझौते पर अभी दोनों देशों की सरकारों के बीच बातचीत चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications