हथियारों की कटौती पर नियमित वार्ता करेंगे रूस और अमेरिका
मास्को, 25 जुलाई (आईएएनएस)। रूस और अमेरिका अगस्त के आखिर और सितंबर की शुरुआत के दौरान जिनेवा में हथियारों की कटौती के बारे में नियमित दौर की वार्ता करेंगे।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने ने रुसी विदेश मंत्रालय के हवाले से खबर दी है कि रूस और अमेरिका ने हथियारों में कटौती के लिए नई सामरिक संधि करने के लिए 22 से 24 जुलाई तक जिनेवा में बातचीत की थी। यह संधि स्टार्ट-1 का स्थान लेगी।
गत छह जुलाई को रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत निर्णायक संधि के प्रावधानों की रूपरेखा तय की गई। इनमें अन्य बातों के अलावा अपने-अपने देशों के परमाणु जखीरे में कमी लाने पर चर्चा की गई।
रूस ने बातचीत की प्रगति को अमेरिका के यूरोप में नई प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली लागू करने से जोड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications