नोएडा मार्ग पर मेट्रो का परीक्षण परिचालन शुरू
मेट्रो परीक्षण परिचालन के दौरान पूर्वी दिल्ली के यमुना बैंक से मेट्रो रेल न्यू अशोक नगर पहुंची। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों के अनुसार इस मार्ग पर परीक्षण परिचालन 10 दिनों तक चलेगा और उसके बाद बाकी का रास्ता कवर किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब दिल्ली मेट्रो दिल्ली की सरहद पार कर दूसरे राज्य में कदम रखेगी। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच यह नया मार्ग 13.1 किलोमीटर लंबा है।
डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, "परीक्षण परिचालन लगभग एक महीने का होगा, जिसमें सिग्नल, ट्रैक, टेलीकम्युनिकेशन और गाड़ी की विभिन्न प्रणालियों की जांच होगी। "
प्रवक्ता ने कहा कि यमुना बैंक से नोएडा तक मेट्रो को जनता के लिए अगस्त के अंत तक खोले जाने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के शुरु होने पर इसमें कुल 42 स्टेशन होंगे और कुल दूरी 47.2 किलोमीटर होगी। दिल्ली मेट्रो का यह सबसे लंबा परिचालन सेक्शन होगा। द्वारका से नोएडा की दूरी तय करने में 90 मिनट लगेंगे।
जिस मार्ग पर शनिवार से परिक्षण परिचालन शुरू हुआ है,उसमें 10 स्टेशन (चार दिल्ली और शेष नोएडा में) हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications