मलकंद में मरम्मत का काम सितम्बर में शुरू होगा
आतंरिक रूप से विस्थापित लोगों के लिए विशेष सहायता ग्रुप (एसएसजी) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद ने उत्तर पश्चिमी सीमा प्रांत के जालोजाई राहत शिविर के दौरे के दौरान कहा, "मलकंद के प्रभावित लोगों को वापस लौटने के लिए सभी उपलब्ध सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं।"
उन्होंने आश्वस्त किया कि शरणार्थियों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रांतीय सरकार के साथ सहयोग हेतु मई में सेना द्वारा स्थापित एसएसजी जनता की घरों में वापसी और पुनर्निर्माण में पूरा सहयोग करेगी।
नदीम के अनुसार जलाला राहत शिविर अगले हफ्ते और चारसड्डा जिले में पारोसा शिविर अगस्त में बंद किया जाएगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार जालोजाई शिविर में शरण लेने वाले 605 परिवार शनिवार को स्वात घाटी और अन्य नजदीकी जिलों में अपने घरों को वापस लौट गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications