प्रधानमंत्री का कारपोरेट जगत से गरीबी के खिलाफ आगे आने का आह्वान
गेट्स को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित करने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा, "द बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन दुनिया के व्यापारिक नेताओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। देश के भी कई व्यापारिक नेता इस उदाहरण से प्रेरित हुए हैं और वे गरीबी उन्मूलन और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के लिए आगे आए हैं।"
प्रधानमंत्री ने कहा, "लेकिन मैं बहुत आशान्वित हूं कि कई भारतीय व्यापारिक नेता अपनी संपत्तियों को देश की जनता के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर खर्च कर उनके बीच बांटेंगे।"
मनमोहन सिंह ने कहा, "इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले बिल गेट्स पहले व्यापारिक नेता है। हमने अभी तक कई सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेताओं, राजनीतिक नेताओं, वैज्ञानिकों व सामाजसेवकों को सम्मानित किया है।"
बिल गेट्स ने अपनी संस्था की ओर से राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से यह सम्मान ग्रहण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications