पुणे में स्वाइन फ्लू के 35 मरीजों की पहचान, 3 स्कूल बंद
राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप अवटे ने बताया कि महाराष्ट्र में शनिवार तक इस बीमारी के अब तक कुल 54 मामलों की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें नासिक का एक, पुणे के 35, मुंबई के 15 व थाणे के तीन मामले शामिल है।
अवटे ने आईएएनएस से कहा, "पुणे के उन तीन स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है जहां के बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। यह कदम इस बात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि यह बीमारी और बच्चों में न फैले।"
यहां बंद किए गए तीनों स्कूल अभिनव इंग्लिश मीडियम स्कूल, सिंबॉयसिस प्राइमरी एंड हाई स्कूल और सेवा सदन सिंह स्कूल हैं। इन तीनों स्कूलों के क्रमश: 23, दो और एक छात्र इस बीमारी के चपेट में आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications