जोशी के आवास पर हमला जनता की त्वरित प्रतिक्रिया थी : बसपा
जोशी के आवास पर हुए हमले के पीछे उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के हाथ होने के कांग्रेस के आरोपों को भी बसपा ने ठुकरा दिया। सिंह ने कहा, "जहां तक आगजनी का मामला है, वह जनता की त्वरित प्रतिक्रिया थी।" इससे पहले पार्टी ने कहा था कि इसके पीछे कांग्रेस नेतृत्व का हाथ है।
बसपा की यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने जोशी के आवास की आगजनी के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की थी।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद सिख विरोधी दंगे की चर्चा करते हुए बसपा नेता सिंह ने कहा, "क्या वे यह कह सकते हैं कि कांग्रेस और इंदिरा गांधी उस हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं, जिसमें कई सिख मारे गए थे?"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications