खामैनी की अस्वीकृति के बाद ईरानी उपराष्ट्रपति ने पद छोड़ा

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक संक्षिप्त बयान में उपराष्ट्रपति अस्फंदीयार रहीम-माशाई ने कहा,"सर्वोच्च नेता के आदेश के बाद मैं उपराष्ट्रपति के पद पर नहीं रह सकता और जहां आवश्यकता होगी लोगों की सेवा करूंगा।"

शुक्रवार रात को आई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि सर्वोच्च नेता ने अहमदीनेजाद के चयन को खारिज कर दिया और उन्हें उपराष्ट्रपति को हटाने को कहा।

राष्ट्रपति को भेजे एक पत्र में खामैनी ने कहा,"इस नियुक्ति को रद्द करना आवश्यक है।"

उन्होंने कहा कि रहीम की नियुक्ति न तो अहमदीनेजाद और न ही सरकार के लिए लाभकारी है और इससे केवल राष्ट्रपति के समर्थकों में मतभेद बढ़ेंगे।

अहमदीनेजाद ने रहीम को पिछले सप्ताह उपराष्ट्रपति नियुक्त किया था। इस नियुक्ति की आलोचना अहमदीनेजाद के समर्थकों ने भी की, क्योंकि उपराष्ट्रपति ने पहले कहा था कि इजरायल से ईरान के राजनीतिक मतभेदों का इजरायलियों या यहूदियों से कुछ मुतलब नहीं और इजरायल ने इजरायली और यहूदी लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया है तथा ईरान इजरायली लोगों का दोस्त है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+