पाक पर मनमोहन की पहल को सोनिया का समर्थन
पार्टी के एक सूत्र ने बताया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ मिस्र में पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संयुक्त बयान पर शुक्रवार रात को कांग्रेस कोर समिति की बैठक में चर्चा हुई।
सूत्रों के अनुसार सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस को पाकिस्तान के संबंध में मनमोहन सिंह की पहल के पक्ष में एकजुट रहना चाहिए और वह उसका समर्थन करती हैं। प्रधानमंत्री ने आश्वस्त दिया है कि भारत-पाकिस्तान साझा बयान पर सरकार के पास सभी प्रश्नों का जवाब है।
कहा जा रहा है कि पूर्व विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी सहित कई वरिष्ठ मंत्री साझा बयान में शामिल भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता को आतंकवाद से अलग रखने की बात से परेशान हैं।
सूत्र ने बताया कि कुछ मंत्री बयान में बलूचिस्तान को शामिल किए जाने से नाखुश हैं। परंतु मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पार्टी नेता आधिकारिक टिप्पणी करने से परहेज कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री निवास पर आयोजित इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा सोनिया गांधी, रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी, वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी.चिदंबरम और सोनिया के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications