गोवा में असामान्य बच्चों के माता-पिता के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना
मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत ने शनिवार को विधानसभा में वर्ष 2009-10 के लिए अतिरिक्त बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना के तहत असामान्य बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए निश्चित वित्तीय लाभों के साथ समय से पहले सेवानिवृत्त हो सकेंगे।
कामत ने कहा, "मेरी सरकार उन परिवारों के प्रति संवेदनशील है, जिनके बच्चे असामान्य हैं। जब माता-पिता दोनों नौकरी करते हैं तो बच्चों का देखभाल ठीक तरीके से नहीं हो पाता है। बच्चों को घरेलू नौकर के भरोसे घर पर छोड़ना पड़ता है।"
उन्होंने कहा, "सही देखभाल के अभाव में ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और वे कई बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इस योजना के लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications