सप्ताहांत सुहाना रहेगा दिल्ली का मौसम
यहां का न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अनुमान है कि अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "बूंदाबांदी की वजह से आज मौसम सुहाना बना रहेगा। सप्ताहांत भी खुशनुमा रहेगा।"
शनिवार को दिल्ली में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता का स्तर भी 66 प्रतिशत रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications