स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी का जलावतरण करेंगे प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह रविवार दोपहर को विशाखापट्टनम में स्वेदशी तकनीक निर्मित पहली परमाणु पनडुब्बी का जलावतरण करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है।

रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर आईएएनएस को बताया,"प्रधानमंत्री पनडुब्बी का जलावतरण रविवार दोपहर करेंगे। रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे।"

पनडुब्बी इस समय एक सूखी गोदी में है, जिसका 26 जुलाई को एक औपचारिक समारोह में जलावतरण किया जाएगा। इस दिन को भारतीय सेना जम्मू और कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ जीत की खुशी में विजय दिवस के रूप में मनाती है।

इस पनडुब्बी को आईएनएस अरिहंत के नाम से व्यापक समुद्री परीक्षण के बाद नौसेना में शामिल किया जाएगा। विदेशी डिजायनरों के लाइसेंस के आधार पर देश में बनने वाली तीन परमाणु पनडुब्बियों में से यह पहली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+