भागलपुर में वकीलों पर हमला
जिले के बरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आरोपियों ने एक वकील पर बम फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। भागलपुर (नगर) के पुलिस उपाधीक्षक अली अंसारी ने शनिवार को बताया कि वकील मोहम्मद नसीम बाजार से घर लौट रहे थे तभी भागलपुर मेडिकल कॉलेज के सामने उन पर बम फेंका गया। उन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अंसारी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी बरारी थाने में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले शुक्रवार को सबौर थाना क्षेत्र के इंगलिश फरक्का मोड़ के पास ब्रजेश महाराज नाम के वकील को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। उस समय वह न्यायालय जा रहे थे। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक बच्चु सिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार वाले इस मामले में पुलिस ने विकास मंडल तथा संजय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही दोनों मामलों में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ज्ञात हो कि राज्य में वकीलों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में पटना उच्च न्यायालय के वकीलों ने 15 जुलाई को जबकि राज्य के सभी न्यायालयों के वकीलों ने 25 और 26 जून को न्यायिक कायरें से खुद को अलग रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications