घाटी में हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

हड़ताल के मद्देनजर श्रीनगर और अन्य शहरों में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी कार्यालय और बैंक बंद रहे।

अनंतनाग में शनिवार सुबह पुलिस को पथराव कर रही युवकों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा।

सार्वजनिक वाहन नहीं चले और निजी वाहनों की आवाजाही भी बहुत कम रही। हालांकि पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान वीरान सड़कों पर गश्त लगाते दिखाई दिए।

गिलानी को दो महीने की हिरासत खत्म होते ही पीएसए के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें एक सरकारी अतिथि गृह में रखा गया है।

शोपियां में दो युवतियों की कथित बलात्कार और हत्या के बाद पुलिस ने गिलानी के अलावा शबीर शाह, नईम खान और आसिया अंदराबी को गिरफ्तार कर लिया था। सभी को विभिन्न जेलों में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+