बिहारः शहाबुद्दीन की मुश्किलें बढ़ीं

इस मामले में पुलिस की मांग पर सीजेएम ने उन्हें रिमांड पर देने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2005 में हुई एक हत्या के मामले में पर्यवेक्षण के बाद शहाबुद्दीन का नाम आने पर रिमांड के लिए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पुलिस ने आवेदन दिया था।
विदित रहे कि विधान पार्षद मनोज सिंह के छोटे भाई मृत्युंजय उर्फ रवि शेखर की 24 अक्टूबर, 2005 को शहर के गोशाला रोड पर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नामजद दो अभियुक्तों मुंशी मियां एवं महफूज मियां जमानत पर हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को शहाबुद्दीन का खास आदमी होने का आधार बनाते हुए उनके विरुद्ध अदालत में रिमांड का आवेदन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications