जोशी ने सरकारी सुरक्षा लौटाई

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जोशी और कांग्रेस पार्टी दोनों का मानना है कि जोशी के घर पर लूटपाट और आगजनी राज्य सरकार के इशारे पर हुआ।
सिंह ने आरोप लगाया कि सब कुछ पुलिस अधिकारियों के देखरेख में हुआ था। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से मुहैया कराई गई सुरक्षा स्वीकार करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा, "प्रदेश अध्यक्ष को सुरक्षा देने का ढोंग करके मुख्यमंत्री मायावती अपनी छवि सुधारने का नाटक कर रही हैं।"
गौरतलब है कि गत 13 जुलाई को मायावती पर कथित अभद्र टिप्पणी के बाद देर रात बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं ने जोशी का आवास फूंक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications